Rlyze Ads का इस्तेमाल कैसे करें
पहले विज्ञापन के लिए एक वाक्य और कुछ क्लिक काफ़ी हैं। वीडियो देखें या नीचे दिए चरण क्रम से पूरे करें।
चरण दर चरण
- मुफ़्त खाता बनाएँ। ईमेल पर आया 6 अंकों का कोड डालें।
- अपने बिज़नेस की जानकारी भरें: आप क्या बेचते हैं, कहाँ हैं, महीने का बजट कितना है। Rlyze Ads इन्हीं के हिसाब से विज्ञापन लिखता है।
- "विज्ञापन खाते" में Meta जोड़ें और वह Facebook पेज चुनें जिसके नाम से विज्ञापन चलेगा।
- "नया विज्ञापन" में एक वाक्य में लिखें कि आप क्या चाहते हैं। जैसे: "जयपुर के मालवीय नगर में मेरी फूलों की दुकान है, इस वीकेंड गुलदस्तों पर 15% छूट, रोज़ ₹1,000।"
- दाईं ओर के प्रीव्यू में तस्वीर, टेक्स्ट और बजट जाँच लें। जो चाहें बदल दें।
- "विज्ञापन पब्लिश करें" दबाएँ। कैंपेन Meta में रुका हुआ बनता है, इसलिए आपके शुरू करने से पहले कोई पैसा खर्च नहीं होता।
- "विज्ञापन मैनेजर" में कैंपेन का स्विच ऑन करें। Meta के विज्ञापन मंज़ूर करते ही वह दिखना शुरू हो जाता है।
- हफ़्ता पूरा होने पर डैशबोर्ड में आपकी साप्ताहिक रिपोर्ट तैयार मिलेगी: कितना खर्च हुआ, कितने लोगों ने क्लिक किया और इस हफ़्ते क्या करना है।
मुफ़्त शुरू करें
कहीं अटक जाएँ तो हमें लिखें: support@rlyze.ai